नेपाल–भारत सीमा से २ हजार से अधिक सीमा स्तम्भ गायब !
काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र से २ हजार से अधिक सीमा स्तम्भ गायब हो गया है । नापी विभाग के अनुसार कूल ८५५४ सीमा स्तम्भ में से २ हजार से अधिक गायब हो गया है । विभाग का कहना है कि गायब सीमा स्तम्भ के बारे में खोजी कार्य जारी है ।
विभाग के अनुसार कूल सीमा स्तम्भ में से सिर्फ ४५७ सीमा स्तम्भ की अवस्था ठीक है, बांकी सभी की अवस्था क्षतिग्रस्त है । विभाग ने कहा है कि १५५६ सीमा स्तम्भ पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त है । उसमें से ६६९ निर्माण होना बांकी है और ११२ निर्माणधीन अवस्था में है । नापी विभाग के प्रमुख नापी अधिकृत कृष्णप्रसाद बास्कोटा ने कहा है कि क्षतिग्रस्त सीमा स्तम्भ की निर्माण कार्य जारी है । यह समाचार आज प्रकाशित राजधानी दैनिक में है ।

