Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिलकराज शर्मा स्मृति अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में विश्वविख्यात मुर्त्तिकार राम वी.सुतार सम्मानित

 

 

दिल्ली | विश्वविख्यात मुर्त्तिकार पद्मभूषण राम वी.सुतार पं०तिलकराज शर्मा स्मृति अंतरराष्ट्रीय सम्मान ” कला रत्न सृजन शिखर सम्मान “से विभूषित * तिलकराज शर्मा स्मृति अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह -2019 सम्पन्न ”

पंडित तिलकराज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट ” के तत्वावधान में २६ फरवरी को ट्रस्ट के अध्यक्ष अप्रवासी भारतीय उद्यमी श्री इन्द्रजीत शर्मा द्वारा अपने पिता जी की स्मृति में “पं० तिलकराज शर्मा स्मृति अंतरराष्ट्रीय सृजन सम्मान समारोह का सुंदरलाल जैन सभागार अशोक विहार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहित्य संगीत ,कला,शिक्षा और समाजसेवा में साधनारत लब्धप्रतिष्ठ विभूतियों को ” पं०तिलकराज शर्मा स्मृति अंतरराष्ट्रीय सृजन शिखर सम्मान “ से अलंकृत किया गया । विश्व प्रसिद्ध मूर्त्तिकार पद्मभूषण श्री राम वी.सुतार एवं पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी जी के सानिध्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार एवं केन्द्रीय हिंदी संस्थान के अध्यक्ष डॉ.कमलकिशोर गोयनका ने की। ट्रस्ट की ओर से विश्वविख्यात मूर्त्तिकार पद्मविभूषण श्री राम वी सुतार जी को ट्रस्ट के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान ” कला रत्न सृजन शिखर सम्मान “से विभूषित किया । ट्रस्ट ने प्रख्यात सन्तूर वादक पद्मश्री पं०भजन सोपोरी को संगीतरत्न शिखर सम्मान , डॉ.कमलकिशोर गोयनका जी को साहित्य रत्न, पदक शिखर सम्मान , रोटे.श्री सुशील गुप्ता को समाजरत्न सृजन शिखर सम्मान , श्री कृष्णचन्द्र गुप्ता को शिक्षा रत्न शिखर सम्मान , डॉ.सुरेन्द्र दुबे एवं डॉ सुरेश अवस्थी को हास्यकवि रत्न शिखर सम्मान तथा कथक नृत्यांगना डॉ. अनुराधा दुबे को नृत्य रत्न शिखर सम्मान से विभूषित किया । कवि एवं चित्रकार रोटे.श्री हर्षवर्धन आर्य के संयोजकत्व में इस समारोह में गगनांचल पत्रिका के सम्पादक डॉ. हरीश नवल जी ने अंतरराष्ट्रीय विचार प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों श्रीमती प्रतिभा गुप्ता एवं श्रीमती विनय पँवार को सम्मानित किया । प्रसिद्ध हास्यकवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ. सुरेश अवस्थी ने सम्मान ग्रहण करने से पश्चात हास्य कविताओं से सभी को गुदगुदाया । श्री हर्षवर्धन आर्य ने कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन करते हुए श्री इन्द्रजीत शर्मा द्वारा अपने पिता जी की स्मृति में आयोजित इस साहित्यिक अनुष्ठान को युवा पीढ़ी के लिए अपने माता-पिता को श्रद्धाजंलि प्रदान करने का श्रेष्ठ माध्यम बताया ।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

अमेरिका से पधारे प्रसिद्ध व्यसायी और पं०तिलकराज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों और उपस्थित मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त किया ।। इस अवसर पर प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. अनुराधा दुबे ने मोहक नृत्य प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। इस विशिष्ट कार्यक्रम का शुभारम्भ सुश्री अमृता आर्या ने पितृवंदना के सुमधुर गीत के माध्यम से किया । वर्ष 2019 के पं०तिलकराज शर्मा स्मृति शिक्षा सेवा सृजन पदक जाने माने शिक्षाविद एवं पत्रकार श्री दयानन्द वत्स को ,पत्रकारिता सृजन सेवा पदक , कला सृजन सेवा पदक श्री मनोहर आकरे ,श्री मांगेराम शर्मा तथा श्री पंकज मोहन अग्रवाल को दिए गए । संगीत के क्षेत्र में श्री अनुपम मुदगिल ,साहित्य के क्षेत्र में साहित्य सृजन सेवा पदक वरिष्ठ साहित्यकार श्री केदारनाथ शर्मा ,डॉ कामराज सिंधु ,सुश्री निशा निशान्त, श्री जगदीश डागर , श्री कमलेश पाण्डे पुष्प ,आचार्य गुणीन्द्रनन्द अवधूत को प्रदान किए गए । शर्मा परिवार से श्रीमती अंजू शर्मा ,श्री तरुण शर्मा ,सुश्री छाया शर्मा सहित कार्यक्रम में डॉ आशीष कंधवे ,श्री प्रेम भारद्वाज ,श्री रूपचंद , श्रीमती सरला आर्या ,श्री अतुल प्रभाकर सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े अनेक कलाकारों ,चित्रकारों ,बुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

यह भी पढें   न्यायपालिका पर उठे सवालों की निष्पक्ष जाँच हो: सर्वोच्च अदालत बार एसोसिएसन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com