Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकापुर हत्याकाण्ड : रेशम चाैधरी सहित ११ लाेगाें काे उम्रकैद की सजा

 

कैलाली– Image result for image of resham chaudhary

टीकापुर हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी रेशम चौधरीसहित ११ लाेगाें काे सर्वश्वसहित उम्रकैद का फैसला सुनाया गया है ।

जिला अदालत कैलाली के न्यायाधीश पर्शुराम भट्टराई के इजलाश ने चौधरीसहित ११ लाेगाें पर सर्वश्वसहित उम्रकैद का फैसला सुनाया है ।

जिला अदालत ने चौधरीसहित ११  प्रतिवादियाें  हरिनारायण चौधरी, राजकुमार कठरिया, सुन्दर लाल कठरिया, बृद मोहन ठगौडा, राजेश चौधरी, बीरबहादुर चौधरी, प्रदीप चौधरी, सीताराम चौधरी, श्रवण चौधरी और गंगाराम चौधरी काे मुलुकी ऐन ज्यान सम्बन्धी महल के १३ (३) नम्बर बमोजिम जन्मकैद की सजा सुनाई है ।

यह भी पढें   काठमांडू में भव्य रूप से संपन्न हुई रातो मच्छिन्द्रनाथ की भोटो जात्रा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद

इसी तरह प्रतिवादी लक्ष्मण थारु चौधरी, लाहुलाम चौधरी रामकुमार कठरिया सन्तराम चौधरी,   जीतबहादुर डगौरा, प्रेम बहादुर चौधरी, किशनलाल चौधरी, दील बहादुर चौधरी, सन्तोष थारु चौधरी, विश्राम चौधरी तुलसी राम चौधरी ‍और रामप्रसाद चौधरी काे  ३ वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है । इन प्रतिवादी मध्ये शून्यराम चौधरी फागुन ३० रिहा हाेंगे  ।

०७२ भदौ ७ गते ९ लाेगाें की माैत हुए हत्याकाण्ड में चौधरीसहित ५८ के विरुद्ध जिला अदालत में मुद्दा दायर किया गया था ।

यह भी पढें   वीरगंज चीनी मिल और जनकपुर सिगरेट कारखाने को पुनः चालू करने के लिए रूस तैयार

जिसमें से २७  प्रतिवादी पुर्पक्ष के सिलसिला में हिरासत में हैं ३१  फरार हैं । फरार के हक में मुद्दा मुल्तबी में रखा गया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *