Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वुधवार को सीमा पर इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट एवं सुरक्षाकर्मियों का आवासीय भवन का शिलान्यास होगा

 

विराटनगर । मंगलवार को होने वाले आईसीपी का उद्घाटन एवं सुरक्षा कर्मियों के आवासीय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम प्रशासनिक कारणो से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया।ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किये गए एयर स्ट्राइक के मद्देनजर गृहमंत्री के व्यस्तता के कारण किया गया है।हलांकि इस बाबत आईसीपी मे सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई थी।स्थानीय स्तर पर यहां फारविसगंज विधायक मनचन केशरी को मुख्य अतिथि होना था।लेकिन कार्यक्रम के स्थगित होने से लोगों मे मायुसी देखी गई।फिर भी लोगों मे खुशी इस बात की देखी गई कि पुलवामा हमले का हमारे जवानों ने बदला तो लिया।उद्घाटन तो किसी भी तिथि को हो जाएगा।सनद रहे कि आईसीपी का उद्घाटन एवं आईसीपी के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी के आवासीय भवन का शिलान्यास मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली अपने मंत्रालय से रिमोट द्वारा उद्घाटन करना था।लेकिन प्रशासनिक कारणो का हवाला देते हुए उक्त उद्घाटन समारोह को अगले तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया है।जो बाद में तिथि तय होगी।
वुधवार को सीमा पर अवस्थित इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट एवं सुरक्षाकर्मियों का आवासीय भवन का शिलान्यास होगा । 11 बजे का कार्यक्रम है लेकिन अभी तक अधिकारी लोग नही पहुचे है धीरे धीरे पहुच रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *