Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

1- सररर रे जोगीरा सररर!
एक अचरज मैं ऐसा देखा गदहे दो सिङ्ग।
जन अभिमत के पीछे काग्रेस के भी उड़ गए नींद।।
जोगीरा सरररर1

2- राजपा में मचते निशदिन संयोजक के होड़।
सी के भईया जनमत लेके लगा रहा है जोड़।।
जोगीरा सररर

3- कांग्रेस नेता देउवा दंग है, माधव लगते मौन।
पुष्पकमल की बोली बंद है ओली जी हैं डौन।।
जोगीरा सररर।

4- सीके के संग सन्धि करके पछताए खसवाद।
गैरों के संग होली खेले बिप्लव संग प्रतिवाद।।
जोगीरा सररर।

यह भी पढें   सुनसरी हिंसा के बाद मधेश में तनाव बरकरार, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की निष्क्रियता पर उठे सवाल

5- जन अभिमत के तर्क में देखो भटक गया नेपाल।
कांग्रेस लटके राजपा अटके ओली मालामाल।।
जोगीरा सररर।

6- वाइड वडी में फस गए मंत्री सोना पित्तल होय।
लाज सरम की बात नहीं है जानता चाहे रोय।।
जोगीरा सररर।

7- राजनीति की चाल है टेढ़ी जनता में हड़कंप।
रेशम जेल में तड़प रहा है विप्लब में प्रकंप।।
जोगीरा सररर।

8- जेल की चारदीवारी में है मचा हुआ कोहराम।
हनिप्रित को खोज रहा है बापू आशाराम।।
जोगीरा सररर।।

यह भी पढें   जनकपुर में भी कर्फ्यू

9- सत्य धर्म के राह दिखाते राम रहीम कमाल।
पापी पिस रहा है चक्की प्रिय संत रामपाल ।।
जोगीरा सररर।

10-अनहोनी को होनी कर दे राजनीति के जंग।
ओली के बोली से उड़ गए मोदी के भी रंग।।
जोगीरा सररर।

अजयकुमार झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com