प्रधानमंत्री ओली रुपन्देही में
२२ मार्च, शुक्रवार, बुटवल । प्रधानमन्त्री तथा नेकपा अध्यक्ष केपी शर्मा ओली आज रुपन्देही पहुंचे हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली शुक्रबार रुपन्देहीको तिलोत्तमा में सरकारी मेडिकल कलेज निर्माण और बुुटवल नारायणगढ सडक विस्तार कार्य का शिलान्यास करेंगे ।
प्रधानमंत्री ओली और नेकपा महासचिव विष्णु पौडेल आज शुक्रवार इन दो बडे आयोजना के लिये रुपन्देही पहुंचे हैं । कार्यालय प्रमुख मानबहादुर घिमिरे ने जानकारी दिया कि सुबह ११ बजे तिलोत्तमा १ नया मिल स्थित मेडिकल कलेज के कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री ओली करेंगे । इसी प्रकार दिन के १२ बजे बुटवल नारायणगढ सडक के बुटवल ८ स्थित बुटवलमण्डप के नजदिक ही सडक स्तरोन्नति का शिलान्यास का भ्ी कार्यक्रम है ।

