Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध माैत

 

नई दिल्ली १७ अप्रैल

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (४०) का मंगलवार को डिफेंस कालोनी स्थित अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। वह सी-३२९ डिफेंस कालोनी में पत्नी अपूर्वा शुक्ला व मां उज्जवला शर्मा के साथ रहते थे।

दोपहर में घर में अचेत पाए जाने पर उपचार के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल साकेत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके नाक से खून बह रहा था। शाम को उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

शुरूआती जांच में ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक की बात कही गई मगर अस्पताल प्रबंधन व पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणाें की सही पुष्टि हो पाएगी।

रोहित तिवारी की मां उज्जवला तिवारी ने कहा कि उसकी मृत्यु स्वाभाविक कारणों से हुई है, मुझे किसी पर कोई संदेह नहीं है, ऐसा किन कारणों से हुआ यह मैं बाद में बताउंगी।

यह भी पढें   अन्र्तराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवा में हेल्थ यादआयो की सहकार्य

संयुक्त आयुक्त दक्षिण रेंज देवेश चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक डिफेंस कालोनी थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रोहित की शादी पिछले साल ११ मई को मध्य प्रदेश की रहने वाली अपूर्वा से हुई थी।

मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एनडी तिवारी के परिवार के सभी सदस्यों का इलाज इसी अस्पताल में होता रहा है। रोहित को उच्च रक्तचाप व मधुमेह आदि किसी तरह की बीमारी नहीं थी। कुछ साल पहले जब वह परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने मैक्स आए थे तब अचानक गिर पड़े थे।

पुलिस के मुताबिक दोपहर में रोहित की मां इलाज कराने के लिए पास स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर गई थी। घर में रोहित के भाई सिद्धार्थ शर्मा व घरेलू सहायक मौजूद थे। करीब चार बजे रोहित की नाक से खून निकला। जिसे देखकर घरेलू सहायक ने तुरंत सिद्धार्थ व उज्जवला शर्मा को जानकारी दी। उसके बाद मैक्स को सूचना देकर एम्बुलेंस भेजने को कहा गया।

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

एम्बुलेंस आते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीते १२ अप्रैल को रोहित ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस में शामिल होकर भविष्य तलाशने की बात कही थी।

कोर्ट में चले लंबे विवाद के बाद एनडी तिवारी ने उन्हें बेटे के रूप में स्वीकार किया था। एनडी तिवारी ने ८९ साल की उम्र में रोहित की मां से शादी की थी। रोहित जनवरी २०१७ में भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले साल अक्टूबर में एनडी तिवारी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

२००८ में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं। २०११ में एनडी तिवारी को जांच के लिए अपना खून देना पड़ा था। एनडी तिवारी ने कोर्ट से यह भी मांग की थी कि रिपोर्ट का सार्वजनिक न किया जाए लेकिन कोर्ट ने यह अपील खारिज कर दी।

डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने २०१४ में रोहित शेखर की मां से ८९ वर्ष की उम्र में शादी कर ली। रोहित जनवरी २०१७ में भाजपा में शामिल हो गए थे। एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी। मूलरूप से इंदौर की रहने वाली अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *