Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में शादी का प्रलोभन देकर पाकिस्तानी महिलाओं से वेश्यावृत्ति

 

बीजिंग, प्रेट्र। 

चीन की पुलिस ने देश में अवैध रूप से चल रहे मैरिज सेंटर्स और दलालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह कार्रवाई शादी का प्रलोभन देकर पाकिस्तानी महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए चीन लाए जाने की शिकायतों के बीच की जा रही है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के हेज शहर में अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित शादी कराने वाले केंद्रों को बंद कराने का प्रयास तेज कर दिया है। इन केंद्रों में चीनी पुरुषों को पाकिस्तानी महिलाओं से मिलाया जाता है।

यह भी पढें   नेपाल आयल निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक की जिम्मेदारी दीपक बराल को

चीनी पुरुषों और पाकिस्तानी महिलाओं के शादी समारोह के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। यह दावा किया जाता है कि इनमें से कई वीडियो शानदोंग में बनाए गए थे। यह स्कैंडल तब सामने आया जब पिछले हफ्ते पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज ने कुछ तस्वीरें दिखाईं।

इन तस्वीरों में पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित एक अवैध शादी केंद्र के अलग-अलग कमरों में छह चीनी पुरुषों के साथ दो नाबालिग लड़कियों समेत छह स्थानीय महिलाएं दिख रही थीं। केंद्र चलाने वाले लोगों ने टीवी चैनल को बताया था कि वे परिवारों को यह प्रलोभन देकर राजी करते हैं कि उनका होने वाला दामाद पाकिस्तानी नागरिकता मांग सकता है ताकि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत पाकिस्तान में निवेश कर सके।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 11 जून 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

पाकिस्तान में बड़ी संख्या में चीनी
पाकिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट 2013 में शुरू हुआ था। तब से बड़ी संख्या में चीनी नागरिक पाकिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे हैं।

वसूली जाती थी मोटी रकम
चीनी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हेज में शादी कराने के लिए अवैध रूप से चल रहे दो केंद्रों पर फरवरी में छापे मारे गए थे। ये केंद्र स्थानीय पुरुषों को पाकिस्तानी महिलाओं से मिलाने के लिए एक लाख युआन (करीब दस लाख रुपये) तक वसूलते थे।

यह भी पढें   सुदन गुरुङ पुनः गृहमंत्री...आज ही शपथ

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *