Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल आयल निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक की जिम्मेदारी दीपक बराल को

 

काठमाडौं ।

नेपाल आयल निगम के कार्यवाहक कार्यकारी निर्देशक (निमित्त कार्यकारी निर्देशक) की जिम्मेदारी अब दीपक बराल संभालेंगे।

पिछले सप्ताह नागेन्द्र साह के सेवा निवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। इसके बाद उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय ने बराल को अगली व्यवस्था होने तक यह जिम्मेदारी सौंपी है।

निगम के प्रवक्ता मनोज ठाकुर के अनुसार, मंत्रालय ने सोमवार को पत्र भेजकर बराल को कार्यवाहक कार्यकारी निर्देशक नियुक्त किया।

यह भी पढें   वन्देमातरम् का उदघोष विश्व पटल पर छाए ! डा.विजय दत्त

इससे पहले चण्डिका भट्ट के इस्तीफे के बाद नागेन्द्र साह ने कार्यवाहक प्रमुख के रूप में निगम का नेतृत्व संभाला था।

वर्तमान में दीपक बराल नेपाल आयल निगम में नायब कार्यकारी निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें निगम के प्रशासनिक और प्राविधिक दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com