Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिखने लगा है निवेश सम्मेलन का प्रभाव, कई परियाेजनाओं का आया प्रस्ताव

 

काठमाडौँ–२१ अप्रैल

 

सरकार द्वारा आयाेजित लगानी सम्मेलन का प्रतिफल सामने आ रहा है । अधिक मात्रा में निवेश के साथ आर्थिक समृद्धि के लक्ष्य के  उद्देश्य के साथ गत चैत १५ और १६ गते आयोजित सम्मेलन के क्रम में प्रस्तुत कुल ७७ परियोजना में से ३१ परियोजना में कुल रु २५ खर्ब बराबर का निवेश प्रस्ताव आया है ।

लगानी बोर्ड द्वारा आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत महाप्रसाद अधिकारी ने कहा, ‘उत्साहजनक रुप में प्रस्ताव आया है । प्राप्त  प्रस्ताव का गहराई से अध्ययन कर के आवश्यक निर्णय लिया जाएगा ।’

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

सम्मेलन के क्रम में सरकारीस्तर से ५० और निजी क्षेत्र से २५  आयोजना काे ‘शोकेश’ मेंरखा गया था । जिसमें बहुताें ने भौतिक पूर्वाधार, ऊर्जा, शहरी पूर्वाधार में  दिलचस्पी व्यक्त की है ।

बोर्ड के अनुसार कृषि पूर्वाधार में सात  परियोजना के लिए  प्रस्ताव आया है । जिसमें उर्लाबारी, हेम्जा, बनेपा और चितवन, वीरेन्द्रनगर और तिलोत्तमा में एकीकृत कृषि पूर्वाधार के लिए प्रस्ताव आया है ।

इसी तरह स्वास्थ्य तथा शिक्षा में धुलिखेल मेडिसिटी और गण्डकी टेक्निकल विश्वविद्यालय के लिए  एक/एक प्रस्ताव आया है ।

ऊर्जा क्षेत्र में ७६२ मेगावाट क्षमता का तमोर जलाशययुक्त आयोजना के लिए दाे प्रस्ताव आया है इसकी जानकारी प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अधिकारी ने दी । पश्चिम सेती ७५०, एसआर ६ ९२७, सुनकोशी दूसरा एक हजार ११०,  सुनकोशी तीसरा ५३६, तल्लो अरुण एक हजार ३०० और ५५० मेगावाट क्षमता का सौर्य परियोजना के लिए एक/एक  प्रस्ताव आया है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस को पराजित कर इंग्लैंड बना तीसरा देश

औद्योगिक पूर्वाधार के लिए एक आवेदन आया है । पर्यटन की ओर तीन  परियोजना का  प्रस्ताव आया है । जिसमें जानकी हेरिटेज होटल, तालतलैया थेमे पार्क और ड्रिमल्याण्ड धुलिखेल के लिए भी  एक/एक  प्रस्ताव है ।

यातायात पूर्वाधार के लिए नौ  परियोजना का प्रस्ताव है । काठमाडौँ चक्रपथ, बाहिरी चक्रपथ के लिए चार/चार  प्रस्ताव आए हैं। निजगढ अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल के लिए  छ  प्रस्ताव आने की जानकारी प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अधिकारी ने दी ।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

काठमाडौँ उपत्यका मेट्रो रेल, पूर्व–पश्चिम विद्युतीय रेलमार्ग, काठमाडौँ–पोखरा लुम्बिनी रेलमार्ग, काठमाडौँ में स्कार्य रेल के लिए समान एक/एक प्रस्ताव है । सामाखुसी–टोखा–छहरे सुरुङमार्ग और धनगढी क्षेत्रीय अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल के लिए दाे/दाे  प्रस्ताव आए हैं ।

शहरी पूर्वाधार में अन्तर्राष्ट्रिय सम्मेलन केन्द्र  निर्माण के लिए दाे, जनकपुर के फोहर व्यवस्थापन, विराटनगर के फोहर व्यवस्थापन और मेलम्ची, खोकना लगायत  क्षेत्र में फोहर पानी व्यवस्थापन के लिए एक/एक प्रस्ताव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *