Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चट्टानें भी देती हैं अंडा है न हैरानी वाली बात

 

बीजिंग, एजेंसी

दुनिया अजूबों से भरी हुई है। आस-पास से लेकर देश-दुनिया में कई ऐसे अजूबे हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। बहुत से ऐसे अद्भुद कारनामें हैं, जो मनुष्य खुद करता है। वहीं, कई ऐसे कारनामें व अजूबे हैं जो प्रकृति करती है। इनदिनों चीन में अंडा देने वाली चट्टान चर्चा का विषय बनी हुई है।

चट्टान भी देती हैं अंडा
आपने अभी तक पक्षियों या जानवरों को अंडे देते हुए देखा या सुना होगा, मगर क्या आपने कभी सपने में भी यह सोचा है कि कोई पहाड़, चट्टान भी अंडा दे सकती है। चीन में एक ऐसी ही चट्टान है, जिसका नाम ‘चन दन या’ है ।हिन्दी में इसका मतलब है अंडा देने वाला पत्थर है। इन चट्टानों से निकले अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं तो गांव वाले इन्हें अपने घर ले जाते है।

यह भी पढें   थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में, सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय

लाखों साल पुरानी चट्टानें
भू-वैज्ञानिकों की मानें तो ये चट्टान 500 मिलियन साल पहले की है। 30 साल बाद इन चट्टानों से अंडेनुमा पत्थर निकलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम और पर्यावरण में समय-समय पर बदलाव होने के कारण इन चट्टानों को भी कभी उच्च तापमान तो कभी बेहद ठंडा मौसम झेलना पड़ता है, जिस कारण इनकी संरचना और तत्वों में बदलाव को देखा जा सकता है। यही वजह है कि इस पत्थर कई तरह की आकृति उभर आती हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री ने कहा - खुद लेंगे निर्णयगृह मंत्री सुधन गुरुङ, मंत्रिपरिषद् बैठक में उठे सवाल

हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस चट्टान पर ये एकदम अंडाकार और चिकनी आकृतियां कैसे बनती हैं। लेकिन बदलते हुए इन चट्टानों के स्वरूप को देखकर वैज्ञानिक काफी परेशान हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *