Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमंत्री मा.बिजय यादव की जीत और फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा.रेणु यादव की हार से उपजा सवाल

 

मुख्यमंत्री और मा. प्रदीप यादव के शक्तिशाली मेरा टीम -मा.मंजूर अंसार  

रेयाज आलम , बीरगंज, वैशाख १८ गते बुधवार । स.स.फोरम के प्रदेश न. २ के अधिवेशन में अर्थमंत्री मा.बिजय यादव के जित और फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश २ अध्यक्ष मा.रेणु यादव की हार ने बहुत से सवाल खड़े किए है।  पहला सवाल तो खड़ा होता है निर्वाचन के सम्बन्ध में। अगर सही तरीके से प्रयास  हुआ रहता तो निर्वाचन की नौबत ही नहीं आती क्योकि वे तदर्थ कमिटी की अध्यक्ष थी, उनका एक कार्यकाल तो सहमति के आधार पर मिल सकता था। जब सहमति नहीं हो पाई तो निर्वाचन हुआ जिसमे मा.रेणु यादव के गढ़ के रूप में पर्सा जिला था, जिसमे मा.मुख्यमंत्री और  मा.प्रदीप यादव दोनों पक्ष रेणु यादव को समर्थन कर रहा था, लेकिन नतीजा दोनों के उल्ट आया।
पर्सा के ३ (क) से प्रदेश सांसद मा.अब्दुल रहीम उर्फ़ मंजूर अंसारी के फेसबुक पर दावा किया गया है की,”फोरम के मधेश प्रदेश २ के अधिवेशन में रेणु यादव को जिताने के अथक प्रयास करने वाले, पर्सा के शक्तिशाली टीम में प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री लालबाबु राउत गद्दी और संघिय सांसद मा.प्रदिप यादव द्वारा पर्सा को अपने ठेक्का में लेने के बावजूद, पर्सा जिला से ज्यादातर मत मा.रेणु यादव के पक्ष में ना जाकर मा.बिजय यादव को बिजयी कराने में प्रदेश सांसद माननिय मंजुर अंसारी का सफलता दीखता है।”
उक्त पोस्ट में आगे लिखा गया है की,”मिति 2076/01/02 गते के दिन पर्सा जिला के अधिवेशन में मा.मंजूर अंसारी और मा,प्रदिप यादव के दो टिम के बिच स्पर्धा होने पर वही से गुट-उपगुट का खेल शुरू हुआ, जिसके कारण नए डिजाइन में उक्त मतदान बिभाजित हुआ। यहां जिला के अधिवेशन में पराजित हुए अंसारी प्रदेश में अपने टीम का ननिर्वाचित कराने में सफल रहे।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *