Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुढानिलकण्ठ स्कूल के प्रिन्सिपल छनौट प्रति पूर्व विद्यार्थी की असन्तुष्टि !

 

काठमांडू, ३ मई । बुढानिलकण्ठ स्कूल के लिए नयां प्रिन्सिपल छनौट प्रक्रिया को लेकर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी ने असन्तुष्टि व्यक्त की है । असन्तुष्ट विद्यार्थी को कहना है कि प्रिन्सिल का छनौट प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और राजनीतिक चलखेल से प्रभावित होकर पिन्सिपल छनौट होने की आशंका है ।
छनौट प्रक्रिया के प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए उक्त स्कूल में अध्ययनरत एक पूर्व विद्यार्थि ने शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय के साथ सूचना मांग किया है । इसतरह सूचना मांगनेवाले पूर्व विद्यार्थी हैं– सर्लाही जिला बरहथवा–८ के सन्तोष साह । नेपाल की संविधान धारा २७ तथा सूचना हक संबंधी ऐन २०६४ की दफा ३ और ७ को उपयोग करते हुए उन्होंने वैशाख १९ गते सिंहदरबार स्थित शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय में मांगपत्र पंजीकृत किया है ।
साह ने अपनी मांगपत्र में कहा है कि प्रारम्भीक चरण से नतिजा घोषणा तक की प्राप्तांक, निवेदक की प्रस्तुतीकण, उन लोगों की स्थान (नतिजा) तथा छनौट विधि और प्रक्रिया की प्रतिलिपी, निवेदकों को प्राप्त कूल प्राप्ताङ की आधार स्पष्ट होनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा है कि वह खूद भी सोही विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी होने के नाते नेपाल सरकार की स्वमित्व में रहे राष्ट्रीय गौरव की शैक्षिक संस्थाओं की भलाई के लिए यह सूचना मांग की गई है ।
स्मरणीय है, वैशाख १७ गते बुढानिलकण्ड स्कूल ने नयां प्राध्यापक छनौट के लिए नतिजा प्रकाशित की थी । उक्त नतिजा के प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए साह ने उसके संबंध में जानकारी मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *