Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दहेज के नाम पर लगातार माैत सरकार खामाेश

 

मनोज बनैता, सिरहा, ३ मई ।

 

सिरहा मे फिर से  एक दिल दहला देने वाली घटना काे अंजाम दिया गया । दहेज के लिए पति ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतारा है । दहेज ना देने के कारण पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर बडी बेरहमी से मारा है । सिरहा नगरपालिका–१४ खिरौना मे बृहस्पतिबार रात करीब साढे १ बजे पति रामरेश मण्डलने अपनी २१ वर्षीय पत्नी मनिषा कुमारी मण्डल को गला दबाकर मारा है । फागुन १६ गते गोलबजार नगरपालिका ८ निवासी रामरेश मण्डल के साथ मनिषा की शादी हुई थी । मनिषा के पिता के अनुसार शादी के बाद सास  बारम्बार दहेज वापत का बाकी पैसे और सामान लाने के लिए कष्ट दे रही थी और एक दिन आया जब दहेज मनिषा की मौत का कारण बन गया । उनके अनुसार बेटे और माँ मिलकर मनिषा को चरम यातना देने के वाद रामरेश ने कलरात हैवानियत का नमुना दिखाते हुवे मनिषाको मौतके घाट उतारा है । लोगो का कहना है कि प्रदेश सरकार बाते तो बडी बडी करती है पर इस मामले मे कुछ करती क्याें नहीं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *