Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

DC vs RR: प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखने उतरेगा राजस्थान

 

प्लेआफ में जगह बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब आईपीएल के अपने आखिरी मैच में राजस्थान रायल्स को बड़े अंतर से हराकर शीर्ष दो में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. जबकि राजस्थान की टीम की उम्मीदें अब भी ज़िंदा हैं कि वो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं, ऐसे में राजस्थान की टीम ये कोशिश करेगी कि वो आज दिल्ली के खिलाफ जीतकर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखे.

कैपिटल्स को अपने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कमी खलेगी जिन्हें सीएसए ने विश्व कप से पहले एहतियात बरतते हुए उन्हें स्वदेश बुला लिया है. इससे रबाडा आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पायेंगे. वह कमर में जकड़न के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे.

यह भी पढें   एन्फा में चार महीने से लगा ताला खुला

दिल्ली सात साल में पहली बार प्लेआफ खेलेगी.

चेन्नई के हाथों 80 रन से हारने के बाद दिल्ली को मनोबल बढ़ाने के लिये बड़ी जीत की जरूरत है. इससे वह अंकतालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी.

फिलहाल दिल्ली 13 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. मुंबई इंडियंस के 16 और चेन्नई के 18 अंक है.

राजस्थान पर जीत से दिल्ली के पहले क्वालीफायर में खेलने की उम्मीद बढ़ेगी जिससे उसे 12 मई को होने वाले फाइनल में खेलने के दो मौके मिलेंगे.

रबाडा की गैर मौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी कमजोर लग रही है लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को उससे ज्यादा चिंता बल्लेबाजों के एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की होगी.

यह भी पढें   एनपीएल में सुदूरपश्चिम रॉयल्स की दमदार वापसी, पोखरा एवेंजर्स को 6 विकेट से हराया

चेन्नई के चार विकेट पर 179 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 99 रन पर आउट हो गई थी जिसमें से अय्यर के 44 रन थे.

पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत और कोलिन इंगराम भी चेन्नई के खिलाफ खराब प्रदर्शन को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

दूसरी ओर राजस्थान 13 मैचों में 11 अंक होने के बावजूद तकनीकी रूप से टूर्नामेंट में बना हुआ है. उसे दिल्ली को हराने के साथ बाकी मैचों में अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी.

दिल्ली को हराने से उसके 13 अंक हो जायेंगे. रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उसका पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था. कप्तान स्टीव स्मिथ विश्व कप की तैयारी के लिये आस्ट्रेलिया लौट चुके हैं लिहाजा अजिंक्य रहाणे फिर कमान संभालेंगे. स्मिथ की जगह एश्टोन टर्नर अंतिम ग्यारह में हो सकते हैं.

यह भी पढें   एनपील - लुंबिनी लायंस और चितवन राइनोज तथा विराटनगर किंग्स और सुदूरपश्चिम के बीच आज मुकाबला

जबकि स्मिथ, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों के जाने के बाद भी राजस्थान की टीम पर इसका असर नहीं दिखा है और उसने घरेलू खिलाड़ियों के साथ ही शानदार खेल दिखाया है.

जिनमें रहाणे, संजू सैमसन और लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार खेल दिखाया और पिछले मैच में श्रेयस गोपाल की हैट्रिक के बाद राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण आत्मविश्वास से ओतप्रोत है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com