Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर दाे के व्यवसायियाें द्वारा मुख्यमंत्री राउत के समक्ष १२ बूँदे सुझावपत्र पेश

 

बीरग‌ंज १२ मई

प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत और पर्यटनमन्त्री राम नरेश यादव काे नेपाल होटल तथा पर्यटन व्यवसायी महासंघ ने  नीतिगत १२ बुँदे सुझावपत्र पेश किया है।

 

 

प्रदेश २ स्थित होटेल तथा पर्यटन विकास के लिए महासंघ ने शनिवार एक समारोह के बीच वीरगञ्जस्थित उक्त सुुझावपत्र हस्तान्त्रण किया ।

प्रदेश नम्बर २ के पर्यटन विकास तथा प्रवद्र्धन करते हुए पर्यटन का व्यवसायीकरण करने के लिए सरकार काे कार्य योजना लाकर और  प्राथमिकता के साथ कार्यान्वयन करने के लिए  महासंघ ने नीतिगत १२ बुँदे सुझाव हस्तान्तरण किया है ।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

महासंघ द्वारा दिए गए सुझाव काे स्वीकार करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने सुझाव काे प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए मुख्य खाका मान कर इस बर्ष की नीति तथा कार्यक्रम में समाबेश कर बजट विनियोजन की बात कही है ।

पर्यटनमन्त्री राम नरेश यादव ने पर्यटन सम्बन्धी काम करने के लिए निजी क्षेत्र के इस महासंघ द्वारा प्रदेश नम्बर २ के पर्यटन विकास में गम्भीर हाेन की बात कही और  महासंघ द्वारा दिए गए सुझावाें काे यथा सम्भब कार्यन्वयन के लिए प्रतिबद्ध बताया ।

यह भी पढें   नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी संबंध- एक संयुक्त विरासत : ​डा.विजय दत्त

धार्मिक पर्यटन का व्यवसायिककरण करना जनकपुर में त्रेतायुग स्मरण कराने वाली रामायण तथा मिथिला संस्कृती झलकने वाली पर्यटकीय फनपार्क निर्माण करना धार्मिक पर्यटक काे आकर्षित करने जैसे सुुझाव पत्र में उल्लेखित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *