Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी सुरेश कुमार शर्मा का समारोह पूर्वक किया गया नागरिक अभिनंदन

 


माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल भारत मैत्री संघ  मोरंग का अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेश कुमार शर्मा को बिराटनगर के अतिथि सदन में  शनिवार को समारोहपूर्वक नागरिक अभिनंदन किया गया । यह सम्मान उन्हें सामाजिक , शेक्षिक , धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  1 नंबर प्रदेश प्रमुख प्रा डॉ  गोबिंद बहादुर तुम्वहंग ,जगतगुरु बालसंत मोहन शरण आचार्य महाराज मौजूद थे । बिराटनगर वासी के ओर से बनाये गए नागरिक अभिनंदन समिति के अध्यक्ष तोरेंद्रमान सिंह सहित 21 सदस्यीय कार्यसमिति ने श्री शर्मा को साल ओढ़ाकर अभिनंदन किया । इस मौके पर दर्जनो संघ संस्थाओं ने उन्हें अभिनंदन पत्र सहित उपहार  भी उन्हें प्रदान किया । अभिनंदन समारोह में श्री शर्मा के 95 वर्षीय माता  जानकी देवी शर्मा भी  मंच पर मौजूद थी । श्री शर्मा ने कहा कि माता जी के मौजूदगी में मिला नागरिक अभिनंदन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।उन्होंने यह भी कहा ऐसा सौभाग्य कम लोगो को मिलता है । समारोह में संघीय सांसद मोती दुग्गड़ ,प्रदेश सांसद जयराम यादव , मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष पवन कुमार सारडा , उद्योग उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष भीम घिमिरे , धरान जेसीज का पूर्व अध्यक्ष  बिष्णु बराल , शम्भू शरण कायस्थ , नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद का अध्यक्ष पवन मित्तल , देबेन्द्र कुमार रजगड़िया ने सामाजिक व अन्य क्षेत्र में श्री शर्मा का योगदान पर प्रकाश डाला । इस मौके पर बिराटनगर उद्योगी , व्यपारी , बिभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधि व सैकड़ो प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *