Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तंबाकू के विज्ञापन पर बोले अजय देवगन, तंबाकू का नहीं इलायची का प्रचार करता हूं

 

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें जिस विज्ञापन के लिए ट्रोल किया जाता है कि वह तंबाकू से बने प्रोडक्ट का प्रचार करते हैl इसपर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि दरअसल वह तंबाकू का नहीं इलायची का विज्ञापन हैl

गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता अजय देवगन जल्द फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आने वाले हैंl वह इन दिनों इसी फिल्म के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैl मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म के साथ इस विषय पर भी बात कीl उन्होंने अक्सर तंबाकू विज्ञापन का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया जाता हैl अजय देवगन ने इसपर अपनी बात रखते हुए कहा कि वह तंबाकू प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करतेl बल्कि लोग जिस विज्ञापन में उन्हें देखते हैं वह इलायची का है तंबाकू का नहींl

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

अजय देवगन ने इस मौके पर यह भी बताया कि वह उनके कॉन्ट्रैक्ट में इस नियम को रखते हैं कि वह किसी भी प्रकार के तंबाकू से बने उत्पादों को बढ़ावा नहीं देंगेl इसके चलते जो विज्ञापन वह करते है वह इलायची का है और वह उनके करार के अनुसार हैl अजय देवगन न आगे यह भी कहा कि अगर कंपनी कुछ और बेच रही है तो उन्हें इसके लिए क्या करना चाहिएl इस बात कि जानकारी नहीं हैl अजय देवगन न आगे यह भी कहा कि अभिनेता के तौर पर वह पर्दे पर धूम्रपान नहीं करना चाहतेl विशेषकर तब तक जब तक कि यह उनके भूमिका की मांग ना होl इसका उन्होंने एक उदाहरण देकर बताया कि उनकी जल्द फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हो रही हैl जिसमें उन्होंने एक साधारण व्यक्ति की भूमिका निभाई हैl जोकि सिगरेट नहीं पीता लेकिन अगर वह कंपनी जैसी फिल्म करेंगे तो उसमें उनका किरदार बिना धूम्रपान के कैसे हो सकता हैl ऐसे में उस पात्र को धूम्रपान करते हुए नहीं दिखाना गलत होगा l

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

गौरतलब है कि अजय देवगन जल्द फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आएंगेl यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैl इस फिल्म में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह और तब्बू नजर आएंगीl यह फिल्म 17 मई 2019 को रिलीज होने वाली हैl

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *