Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कामी रिता शेरपा ने अपना ही रिकार्ड ताेडा २३ वी‌ं बार एवरेस्ट पर सफल चढाई कर विश्व रिकार्ड बनाया

 

काठमांडू,१५ मई

Image result for image of rita sherpa

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड २३वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (४९) ने इतिहास रच दिया है। बुधवार सुबह ८,८४८ मीटर ऊंची इस चोटी पर पहुंचकर कामी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल १६ मई को उन्होंने २२वीं बार एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

सोलुखुंबू जिले के थामे गांव के रहने वाले कामी ने इस बार सात अन्य शेरपाओं के साथ मंगलवार रात कैंप ४ से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। शेरपा विदेशी पर्वतारोहियों के लिए गाइड का काम करते हैं। वह उनके लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का मार्ग तैयार करते हैं। इस सीजन में दुनियाभर के करीब एक हजार लोग एवरेस्ट की चोटी फतह करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

१९९४ में पहली बार की थी चढ़ाई

कामी १९९४ में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। इसके अगले साल हिमस्खलन व खराब मौसम के कारण उनका अभियान पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन उसके बाद से एवरेस्ट पर चढ़ने का उनका सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। २०१७ में २१वीं बार एवरेस्ट पर पहुंचकर वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति बने थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के ही अप्पा शेरपा और फुर्बा ताशी शेरपा के नाम था। कामी ने २५ या उससे भी ज्यादा बार एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा जताई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

अन्य चोटियां भी कर चुके हैं फतह

कामी ८,००० मीटर से ऊंची विश्व की कई अन्य चोटियां फतह कर चुके हैं। इसमें के-2, अन्नपूर्णा, होस्ते और चो-ओयू शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *