Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकारों की आलोचना होने के बाद प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा मीडिया विधेयक वापस

 

जनकपुरधाम, १७ मई । प्रदेश नं. २ सरकार ने प्रदेशसभा में पेश मीडिया विधेयक वापस करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है । प्रदेश नं. २ के आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने शुक्रबार ण्एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि प्रदेश संसद् में विचारधीन संचार संबंधी विधेयक की कुछ प्रावधान के प्रति संचारकर्मियों की असहमति और अस्वीकारोक्ति के प्रति प्रदेश सरकार की गम्भीर ध्यानाकर्षण हो गया है ।
स्मरणीय है, उक्त विधेयक मन्त्री यादव की ओर से ही बिहीबार प्रदेशसभा में पेश की गई थी । उक्त विधेयक आने के बाद प्रदेश नं. २ के संचारकर्मियों की ओर से व्यापक विरोध हुआ था । इधर केन्द्र सरकार की ओर से संसद् में पेश मीडिया विधेयक के संबंध में भी व्यापक विरोध हो रहा है ।
लोकतन्त्र और प्रेस स्वतन्त्रता के प्रति प्रदेश सरकार की ओर से पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मन्त्री यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘संचार संबंधी विधेयक में संचारकर्मियों कि ओर से सम्प्रभुता संबंधी समाचार लिखने पर ५० लाख से १ करोड तक की जुरवाना संबंधी वाक्यांस और अन्य कुछ शब्दावली प्राविधिक त्रुटीवस समावेश होने के कारण इसके संबंध में संचारकर्मियों के साथ थप परामर्श कर संशोधन और परिमार्जन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूँ ।’

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में 18.37 अरब रुपये जमा

जारी विज्ञप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com