Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश


वृष

स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए शुभ समय है। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। रुके काम पूरे होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


मिथुन

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन के कार्य में ध्यान लगेगा। मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

यह भी पढें   नुवाकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे 'जेनजी' (Gen Z) युवा

कर्क

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी बुरी सूचना के मिलने से खिन्नता रहेगी। अति उतावलापन नुकसान का कारण हो सकता है। लेन-देन में लापरवाही न करें। लाभ होगा।

राशि फलादेश


सिंह

पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। समय पर धन प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश


कन्या

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। विवाद न करें।

राशि फलादेश


तुला

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

राशि फलादेश


धनु

रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, प्रयास भरपूर करें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। थकान रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

मकर

योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा।

राशि फलादेश


कुंभ

अध्यात्म में रुचि रहेगी। दान-पुण्य पर व्यय होगा। मानसिक शांति रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में सफलता प्राप्त होगी। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

राशि फलादेश


मीन

कार्यसिद्धि के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकते हैं। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में जल्दबाजी व लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com