Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सुप्रीम काेर्ट ने 32 भारतीय मेडिकल छात्राें काे परीक्षा देने की अनुमति दी

 

काठमांडू, 22 मई

 

 

 सुप्रीम कोर्ट ने त्रिभुवन  विश्वविद्यालय को जानकी देवी चिकित्सा महाविद्यालय   संबद्ध कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 32 भारतीय विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में भाग लेने देने का आदेश दिया। कुछ महीने पहले इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन की एक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर इन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया था।

नेपाल में त्रिभुवन विश्र्वविद्यालय से संबद्ध जानकी देवी चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे इन विद्यार्थियों को पिछले साल 20 दिसंबर को वार्षिक परीक्षा देनी थी, लेकिन यह कहते हुए उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया कि उनमें से किसी ने भी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन की प्रवेश परीक्षा पास नहीं की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *