Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरुबाेटे नरसंहार : घटनास्थल पर आजतक काेई जनप्रतिनिधि या मंत्री नहीं पहुँचे गाँववालाें मेंआक्राेश

 

२५ मई

पाँचथर हत्याकाण्ड ः स्थानीयवासियाें का मानना है कि शीशाकाण्ड पर अगर ध्यान दिया जाता ताे शायद नरसंहार नहीं हाेता । प्रहरी प्रशासन और जनप्रतिनिधि द्वारा शीशा काण्ड अनुसन्धान काे नजरअंदाज किया गया जिसके बाद मिक्लाजुङ गाउँपालिका–३ आरुबोटे में सोमबार रात नौ लाेगाें की बिभत्स हत्या हुई ।

वैशाख ३० गते जस्मिता फियाक के घर में थुक्पा खाजा खाने से आठ लाेग बीमार हाे गए थे । जिसका कारण बाद में पता चला कि नमन कें शीशा मिलाया गया था । इसकी प्रहरी में शिकायत भी की गई थी परन्तु प्रहरी ने इसका अनुसंधान गम्भीरता से नहीं किया यह कहना वहाँ की स्थानीय सीता घिमिरे का है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – मीन विश्वकर्मा महामंत्री पद में अपनी उम्मीदवारी देंगे

जस्मिता फियाक का श्रीमान् धनराज शेर्मा ने साढुभाइ मानबहादुर माखिम विरुद्ध प्रहरी में शिकायत दर्ज कराई थी ।  और उसके बाद ही यह नरसंहार हुआ और संदिग्ध ने भी आत्महया कर ली । यह पूरी घटना रहस्यमय बनी हुई है । स्थानीयवासियाें का मानना है कि अगर शीशाकाण्ड काे गम्भीरता से पुलिस लेती ताे यह नृशंस हत्याकाण्ड नहीं हाेता । इस दर्दनाक घटना से सभी की आँखें नम हैं वहीं यह शिकायत भी है कि वहाँ के निर्वाचित नेता या मंत्री काेई भी अब तक उस गाँव में नहीं आए हैं ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन के तहत नामांकन फॉर्म वितरण और उम्मीदवारों का नामांकन शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com