Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: महाअभियान से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

 

वर्ल्ड कप से पहले अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह मात खाने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे अभ्यास मैच में मंगलवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस मैच को जीत कर भारत आइसीसी विश्व कप में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगा।

बांग्लादेश का तेज गेंदबाजी आक्रमण कीवी टीम की तरह स्विंग कराने वाला नहीं है लेकिन फिर भी यह टीम कुछ भी कर सकती है। टीम की बल्लेबाजी को इस मैच में बेहतर करने और आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत है। कोहली के अलावा बाकी बल्लेबाजों को अपने खेल में स्थितियों के हिसाब से जरूरी बदलाव करने होंगे जिससे वो अच्छी तरह से वाकिफ होंगे।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी अच्छी रही थी। वैसे भी इस भारतीय टीम की खासियत और मजबूत पक्ष गेंदबाजी ही है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं, तो स्पिन में उनके पास युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा हैं।

वहीं, बांग्लादेश का पहला अभ्यास मैच पाकिस्तान के साथ था जो बारिश के कारण धुल गया। इस लिहाज से यह बांग्लादेश का पहला अभ्यास मैच होगा। सभी जानते हैं कि यह टीम कुछ भी कर सकती है और किसी भी टीम को हरा सकती है। टीम के पास वो दमखम है। बल्लेबाजी में टीम के पास तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मुहम्मद मिथुन हैं।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन और कप्तान मशरफे मुर्तजा भी बल्ले से अच्छा करते आए हैं। तेज गेंदबाजी में टीम के पास मुस्ताफिजुर रहमान जैसा नाम है जो बेहद प्रतिभाशाली है। उनका साथ देने के लिए अबु जायेद तथा कप्तान हैं। स्पिन में मेहदी हसन और शाकिब के जिम्मे कमान होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com