Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२०७६ बजट एक नजर । साँसदाें काे ६ कराेड, वृद्ध भत्ता में एक हजार बढाेत्तरी

 

काठमाडौं–

सरकार ने बाजार की माँग  और बेरोजगार की चाहत के अनुसार नविन सियुयुक्त कार्यक्रम सञ्चालित करने जा रही है  ।

इसी तरह श्रम सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रिय प्रतिबद्धता का प्रभावकारी कार्यान्वयन का भी सरकार ने बजट में उल्लेख किया है।

वैदेशिक रोजगारी में जाे भी हैं  बैंक के द्वारा रेमिट्यान्स भेजने के लिए प्रोत्साहित करने की बात सरकार ने कही है ।

इसी तरह विदेश जाने वाले का सभी लागत रोजगार दाता काे उठाना हाेगा ।

सरकार ने श्रम तथा रोजगार क्षेत्र के लिए  ५ अर्ब १ करोड  बजट विनियोजन किया है । दुर्गम क्षेत्र के जोखिम में फसे महिला के हवाई उद्धार के लिए २२ करोड विनियोजन किया गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह से आज मिलेंगे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत यात्रा के एजेंडे पर होगी चर्चा

महिला बालबालिका और जेष्ठ नागरिक शीर्षक में ७८ करोड बजट विनियोजन किया गया है तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए ६८ अर्ब ५० करोड विनियोजन किया गया है ।

बाल संरक्षण अनुदान में १ अर्ब ६४ करोड रुपया विनियोजन का बजट भाषण में उल्लेख किया गया है ।

अर्थमन्त्री युवराज खतिवडा द्वारा संसद में पेश  बजट में बृद्धभत्ता एक हजार बढाया गया है जाे अब तीन हजार की राशि हाे जाएगी।।

यह भी पढें   बांस की कलात्मक बस्तुको बनाने वाले डोम समुदाय का पेशा पर संकट

सामाजिक सुरक्षा भत्ता भी एक हजार बढाया गया है ।

सरकार ने युवा तथा खेलकुद क्षेत्र में ३ अर्ब ९९ करोड विनियोजन किया है । काठमाडौं के मूलपानी में क्रिकेट मैदान के लिए  १० करोड विनियोजन किया है ।

सरकार ने भूकम्प में टूटे घर निर्माण के लिए  ५८ अर्ब ७३ करोड बजट विनियोजन किया है ।आगामी वर्ष में सभी घर निर्माण हाेने की बात भी कही गई है ।
आवास और शहरी विकास के लिए  ४० अर्ब ७३ करोड रकम अलग किया गया है ।

४ वर्ष के भीतर सभी स्थानीय तह के केन्द्र काे कालोपत्रे सडक से प्रदेश राजधानी तक जाेडने के लिए ५ अर्ब ७ करोड विनियाेजन किया गया है ।

प्रत्येक सांसद काे निर्वाचन क्षेत्र विकास के लिए बजेट ६ करोड दिया जाएगा । सांसद इससे पहले ६ करोड पाते थे ।

प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वाधार विकास के लिए ९ अर्ब तथा सरकार द्वारा भुकम्प बाद के सभी पुननिर्माण के लिए  १ खर्व ४१ अर्ब विनियोजन किया गय है ।

सेनीटरी नैपकिन मुफ्त वितरण किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com