Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयश्री राम का नारा ममता बनर्जी काे पस‌ंद नहीं । नारा लगाने वाले आठ पुलिस हिरासत में

 

कोलकाता,

जय श्रीराम को लेकर पश्चिम बंगाल में घमासान मचा हुआ है। कल उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले के सामने जय श्रीराम का नारा लगाने को लेकर सीएम के निर्देश पर ही जगतदल थाने की पुलिस ने कल देर रात 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के विरोध में नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जगतदल थाने का घेराव किया। इधर राज्य भर में 8 लोगों को ममता के कहने पर पकड़े जाने की घटना की निंदा की जा रही है। इस घटना को लेकर सब्जी वाले से लेकर बड़े दुकानदारों ने जय श्रीराम कहना शुरू कर दिया है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका के बिद्यालय में मैथिली भाषा की पाठ्य पुस्तक शामिल

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठी जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जयश्री राम’ के नारे लगाए। सुश्री बनर्जी का काफिला उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने ‘जयश्री राम’ के नारे लगाए जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं। गाड़ी रुकवा कर उतरीं और बीच सड़क पर खड़े होकर नारा लगने वालों का कहा कि चमड़ी उधेड़ दूंगी। गिरफ्तार करा दूंगी।

यह क्षेत्र भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है। सिंह ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी को पराजित किया है। क्रोधित सुश्री बनर्जी अपनी गाड़ी से बाहर आई और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरुषों के नाम लिखने को कहा। उन्हें यह कहते हुए सुना गया,‘आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।

यह भी पढें   समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? मुख्यमंत्री जब अपनी गाड़ी में बैठ गईं तो फिर कुछ लोगों ने ‘जयश्री राम’ के नारे लगाए जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा। इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। उन्होंने पूछा, ‘क्या यहीं लोकतंत्र है?’ इसी तरह की एक घटना चार मई को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा के निकट हुई थी जिसे पीएम मोदी व भाजपा नेताओं ने चुनावी मुद्दा बना दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *