Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़-दार में – बहादुर शाह ज़फ़र

 

 

 

 

Related image

हसरतों ने कभी दिल का दामन नही छोडा जब भी मौका मिला अपना सर उठा लिया । जी हाँ जिन्दगी है तो हसरतें भी साथ ही चलती हैं । उसके बगैर तो जिन्दगी ही नही । आइए आज हसरतों पर कुछ चुनींदा शायरों के खयाल जानें

अब दिल की तमन्ना है तो ऐ काश यही हो
आँसू की जगह आँख से हसरत निकल आए
– अहमद फ़राज़

यह भी पढें   अद्वैत वेदांत की रोशनी में महावाक्य "तत् त्वं असि" का दार्शनिक विवेचना : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

बाद मरने के भी छोड़ी न रिफ़ाक़त मेरी
मेरी तुर्बत से लगी बैठी है हसरत मेरी
– अमीर मीनाई

हसरतों का हो गया है इस क़दर दिल में हुजूम
साँस रस्ता ढूँढती है आने जाने के लिए
– जिगर जालंधरी

इंसाँ की ख़्वाहिशों की कोई इंतिहा नहीं
दो गज़ ज़मीं भी चाहिए दो गज़ कफ़न के बाद
– कैफ़ी आज़मी

छुप के रहना है जो सब से तो ये मुश्किल क्या है
तुम मिरे दिल में रहो दिल की तमन्ना हो कर
– जलील मानिकपूरी

यह भी पढें   जहाँ शिव और बुद्ध मिलते हैं: काठमांडू घाटी की दिव्यता : डा.विधुप्रकाश कायस्थ

कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें
इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़-दार में
– बहादुर शाह ज़फ़र

किस किस तरह की दिल में गुज़रती हैं हसरतें
है वस्ल से ज़ियादा मज़ा इंतज़ार का
– ताबाँ अब्दुल हई

यार पहलू में है तन्हाई है कह दो निकले
आज क्यूँ दिल में छुपी बैठी है हसरत मेरी
– अमीर मीनाई

ग़म-ए-ज़माना ने मजबूर कर दिया वर्ना
ये आरज़ू थी कि बस तेरी आरज़ू करते
– अख़्तर शीरानी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *