Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समग्र मधेश को तोडने का काम हो रहा है: संजय साह

 

जनकपुर।मधेशक्रान्ति फोरम नेपाल के संयोजक संजय कुमार साह ने कहा है कि संविधान सभा मे सबसे ज्यादा मधेशी सभासद्‍ रहने के वावजुद भी पहाडी शासक के इशारा पर चलने का नतिजा आज मधेशवादी नेतागण सडक पर आ गए है । उन्होने कहा कि मधेश की समस्या समाधान के नाम पर मधेशवादी मोर्चा गठन करना पहाडी शासको का चाल था । मधेशी दल ने मन्त्री और कुर्सी के खेल मे फसकर मधेश को धोखा दीया है ।मधेश क्रान्ति फोरम नेपाल का सोमवार जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ मे हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन मे उन्होने कहा कि संविधान सभा भंग होने के वाद भी संविधान निर्माण मे नही लगकर नेतागण कुर्सी और सत्ता के खेल मे लगे है । जहाँ तक संविधान सभा की चुनाव की बात है तो उसमे भी २ वर्ष से कम नही लगेगा । उन्होने कहा कि पहाडी शासक कभी धर्म के नाम पर तो कभी मिथिला, भोजपुरा कोचिला सहित के राज्य के नाम पर आपस मे लडा लडाकर मधेशी पर शासन कर रहा है । मधेश मे अब किसी प्रकार का आन्दोलन होना मुशकिल है क्यो कि इसके लिए पहाडी शासक मधेश मे सुरक्षा के नाम पर जमकर काम किया है । समारोह मे तरार्इ मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी परित्याग करके जगदीश महासेठ अपने भारी समर्थक के साथ मधेश क्रान्ति फोरम मे प्रवेश किया है ।जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सभाकक्ष मे आयोजित समारोह मे संयोजक सुाह ने मधेश क्रान्ति फोरम को और सशक्त ढंगसे बढाने की जरुरत है और इसके लिए गाँव गाँव मे क्रान्ति फोरम का संगठन विस्तार करने का अभियान जल्द ही किया जाएगा । कार्यक्रम मे साँसकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया था ।कैलास दास।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *