Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत में नहीं दिखा सूर्यग्रहण का खूबसूरत नजारा

 

3 जुलाई

दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को मिला। 2019 के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए दुनिया के कुछ हिस्सों अंधेरा छा गया। पूर्ण सूर्यग्रहण देर रात होने के चलते यह नेपाल और भारत में देखने को नहीं मिला। दुनिया के कुछ हिस्सों चिली, अर्जेंटीना और ब्राजील के कुछ स्थानों पर ब्रहमांड की इस खगोलीय घटना की खूबसूरत तस्वीरें लोगों को दिखाई दी । इस खगोलीय घटना को कैमरे में कैद करने के लिए दुनियाभर के कई देशों में खास इंतजाम किए गए थे। सूर्यग्रहण की इन अनोखी तस्वीरोंको अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जारी किया। चिली, अर्जेंटीना और दक्षिण पैसिफिक क्षेत्र में सूर्यग्रहण का नजार देखा गया।

यह भी पढें   काठमांडू उपत्यका सहित पूर्वी नेपाल में भारी बारिश का खतरा कम, पश्चिमी हिस्सों में कल तक जोखिम बरकरार

सबसे पहले चिली में सूर्यग्रहण का नजारा देखा गया। यहां के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर लोगों ने पूर्ण सूर्यग्रहण के नजारे को देखा। चिली के अलावा उरुग्वे, पराग्वे, इक्वाडोर और ब्राजील में आंशिक सूर्यग्रहण देखा गया। रात होने की वजह से भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल में सूर्यग्रहण का नजारा नहीं दिखाई दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com