Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब फफक कर राे पडे धाेनी, फैंस ने कहा हार सह सकते हैं आपका राेना नहीं

 

न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था।

धोनी हि असली हिरो है चाहे 2015 का सेमीफाइनल हो या २०१९, कोहली तो जिरो है …

जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 18 रन से मैच गंवा बैठी। इस मैच में एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी तो की लेकिन मैच जीता नहीं सके।रविंद्र जडेजा (77) के आउट होने के कुछ मिनटों बाद एमएस धोनी भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढें   राष्ट्रपति देंगे अपना महीने का वेतन

 

अंपायर की गलती की वजह से धोनी का रनआउट होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जो वाकई भावुक कर देने वाली है।जी हां, वो तस्वीव धोनी के रोने की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी रनआउट होकर पवेलियन लौटने के बाद रो रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। इस वीडियो में धोनी रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   कृषि विकास बैंक की डेढ़ करोड़ नकद और ५० करोड़ का सोना सुरक्षित मिला



जब रन आउट होने के बाद धोनी पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब उनके सिर पर हेलमेट था, लेकिन वो सर नीचे करके रो रहे रहे थे। धोनी को ऐसे रोते देख उनके फैंस भी भावुक हो गए।धोनी के एक और फेन ने कहा कि धोनी के बारे में खास बात ये है कि जब भारत का स्कोर 5/3 था तब भी लोगों को भरोसा था कि हम मैच जीत सकते हैं।

यह भी पढें   बाँके के खजुरा गाँवपालिका के विभिन्न वार्ड में निःशुल्क कान शिविर सम्पन्न 

 

इसके अलावा धोने के एक और फैन ने लिखा, हम हार सह लेंगे, लेकिन आपको रोते हुए नहीं देख बर्दाश्त नहीं कर सकते।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com