Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धोनी हि असली हिरो है चाहे 2015 का सेमीफाइनल हो या २०१९, कोहली तो जिरो है …

 

वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य दिया। जिसके बाद टारगेट की पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 24 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। इनमें से तीन विकेट तो सिर्फ 5 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इस दौरान लोकेश राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली 1-1 रन बनाकर आउट हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी तक संघर्ष करते दिखे. अगर पिछले वर्ल्डकप यानी 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल की बात करें तो तब भी कुछ यही हालात थे. बस कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

2015 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्डकप खेला गया था और सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 का लक्ष्य रखा था. लेकिन चेज करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी बिखर गई और सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली मात्र एक ही रन बनाकर आउट हो गए.

तब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी 65 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत के खिलाफ अकेले ही संघर्ष कर रहे थे. खास बात ये भी है कि एमएस धोनी तब भी रनआउट ही हुए थे और इस बार भी. हालांकि, टीम इंडिया बुरी तरह मैच हारकर बाहर हो गई थी. बाद में महेंद्र सिंह धोनी की आंखों में आंसू हर किसी फैंस को याद हैं.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस को पराजित कर इंग्लैंड बना तीसरा देश

2015 सेमीफाइनल: धोनी Vs कोहली

विराट कोहली: 1 रन, 13 गेंद, 7.69 का स्ट्राइक रेट

महेंद्र सिंह धोनी: 65 रन, 65 गेंद, 100 का स्ट्राइक रेट, 3 चौके, 2 छक्के

2019 सेमीफाइनल: धोनी Vs कोहली

विराट कोहली: 1 रन, 6 गेंद, 16.66 का स्ट्राइक रेट

महेंद्र सिंह धोनी: 50 रन, 72 गेंद, 69.66 का स्ट्राइक रेट, 1 चौका, एक छक्का

वर्ल्डकप सेमीफाइनल में विराट कोहली का प्रदर्शन

9 (21) बनाम पाकिस्तान (2011 वर्ल्ड कप)

1 (13) बनाम ऑस्ट्रेलिया (2015 वर्ल्ड कप)

यह भी पढें   16 साल बाद स्पेन का फिर जलवा: अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार बना विश्व विजेता

1(6) बनाम न्यूजीलैंड (2019 वर्ल्ड कप)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *