Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भले ही टीम इंडिया हो हारी पर रुपयों की बरसात है जारी, जानिए कितने मिलेंगे हारने पर भी रुपए

 

 

टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम से 18 रन से हारकर बाहर हो गई हो लेकिन बावजूद इसके टीम इंडिया के ऊपर धन वर्षा होने वाली है। टीम इंडिया के खाते में लाखों नहीं बल्कि कई करोड़ रुपये की इनामी राशी खाते में आने वाली है, जो आइसीसी देगी। दरअसल, आइसीसी ने इस बार 70 करोड़ रुपये बतौर इनामी राशि इस वर्ल्ड कप के लिए जारी की है। इसी 70 करोड़ रुपये में से टीम इंडिया को साढ़े सात करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी।

धोनी हि असली हिरो है चाहे 2015 का सेमीफाइनल हो या २०१९, कोहली तो जिरो है …

 

यह भी पढें   सेना का एक हेलीकॉप्टर सुबह ९ः४५ बजे ही बचाव अभियान के लिए तैनात कर दिया गया था – प्रधानमंत्री शाह

वर्ल्ड कप 2019 की टेबल टॉपर रहने के एवज में और सेमीफाइनल तक का सफर करने के लिए टीम इंडिया को कई करोड़ रुपये मिलेंगे। आकड़ों की माने तो टीम इंडिया के खाते में करीब 7.60 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलेगा। आइसीसी और क्रिकेट वर्ल्ड कप ऑर्गनाइजर्स के मुताबिक टीम इंडिया को 7.60 करोड़ रुपये तीन अलग-अलग आधारों पर मिलेंगे। आइए जानते हैं टीम इंडिया को किस तरह ये इनामी राशि मिलेगा।

इसलिए टीम इंडिया को मिलेंगे 7.60 करोड़

यह भी पढें   नेपाल संसद में भोटेकोशी बाढ़ पर सरकार घिरी, सांसदों की ‘डिजास्टर टूरिज्म’ पर भी उठा सवाल

1. सेमीफाइनल हारने वाली टीम को मिलेंगे 5.5 करोड़ रुपये

2. लीग फेज में एक लीग मैच जीतने के लिए 28-28 लाख रुपये दिए जाएंगे।

3. मैच रद होने की स्थिति में दोनों टीमों को 14-14 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस तरह टीम इंडिया को 5.50 करोड़ + 1.96 करोड़ (7 मैचों के लिए 28-28 लाख रुपये) + मैच रद के 14 लाख रुपये = कुल मिलाकर भारतीय टीम को 7.60 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

वर्ल्ड कप 2019 की पुरस्कार राशि (रुपये में)

वर्ल्ड कप 2019 की विजेता टीम को 28 करोड़ रुपए, एक ट्रॉफी और खिलाड़ियों को विनर बैज

यह भी पढें   आपदा के साथ लड़ने का कोई विकल्प नही है –प्रधानमंत्री शाह

वर्ल्ड कप 2019 की उपविजेता टीम को 14 करोड़ रुपए और खिलाड़ियों रनरअप बैज

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल हारने वाली टीमें

वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल की उपविजेता टीम(भारत) को करीब 5.5 करोड़ रुपये

वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल की उपविजेता टीम(ऑस्ट्रेलिया) को करीब 5.5 करोड़ रुपये

वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच जीतने वाली टीमों को (45 मैच) 28-28 लाख रुपये

वर्ल्ड कप 2019 के लीग स्तर से बाहर होने वाली 6 टीमों को 70-70 लाख रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com