Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अररिया सांसद ने उठाया लोकसभा में  सीमांचल एक्सप्रेस और पटना के लिए नई ट्रेन का मुद्दा 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल सीमा से सटे अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान जिले में व्याप्त रेल की बदहाली को लेकर कई मांगे रखी ।लोकसभा स्पीकर के समक्ष उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए की वर्षो पूर्व जिले के जोगबनी से दिल्ली तक के लिए एकमात्र ट्रेन चलाई गई ,जो आज तक चल रही है ।इस बीच मे कोई दूसरी ट्रेन दिल्ली के लिए नही चलाई गई। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जोगबनी से चलकर दिल्ली तक जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक पेंट्रीकार तक नहीं है,जिस वजह से यात्री कई  दिनों तक भूखे सफर करते है । बाहरी खाना खाने को विवश हैं ।कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बो की हालत बहुत खराब है ।उसे बदलने की भी आवश्यकता है।उन्होंने ट्रेन में एसी के डिब्बे भी बढ़ाने की मांग रखी। कटिहार से चलकर पटना तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को विस्तार करते हुए जोगबनी से चलने की भी मांग रखी ।कोलकाता के लिए चितपुर एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलती है को सप्ताह के सभी दिन चलाया जाए। उपरोक्त जानकारी सांसद के मित्र व सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार झा ने देते हुए बताया कि इससे पूर्व सांसद रेल मंत्री से मिलकर सारे समस्या को रखा । कहा रेलमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी मांग को गंभीरता से लेंगे ।

यह भी पढें   भाईटीका किसका ? प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के शुभकामना संदेश ने छेड़ी सांस्कृतिक बहस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com