Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् प्रदीप यादव ने दिए एक महीना की परिश्रमिक बाढ़ पीडितों के लिए

 

काठमांडू, १५ जुलाई । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित संघीय सांसद् प्रदीप यादव ने सांसद् वापत प्राप्त होनेवाला एक महिना की परिश्रमिक बाढ़ पीडितों को देने की घोषणा की है । आज एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने जानकारी दी है कि विगत कुछ दिनों से जारी अधिक बारिस के कारण सिर्जित बाढ़ और भू–स्खलन से पीडितों के लिए राहत स्वरुप उक्त सहयोग किया गया है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘अधिक बारिस के कारण पर्सा जिला लगायत देश के पूरे भू–भाग में धनजन की अधिक क्षति हुई है, इसके प्रति दुःख व्यक्त करता हूँ । बाढ़ पीडितो के लिए संचालित होनेवाला सहयोग में थप कुछ सहयोग हो सके, इसी उद्देश्य के साथ मैं अपनी एक महीना की पारिश्रमिक पर्सा जिला विपद व्यवस्थापन समिति राहत कोष में जम्मा करने जा रहा हूँ ।’
सांसद् यादव ने कहा है कि इस प्राकृतिक विपत्ति में पीडितों को सहयोग मिलना अपरिहार्य है । उन्होंने सहयोगी निकाय, स्थानीय सरकार, प्रदेश सरकार और संघीय सरकार को भी सहयोग और राहत प्रभावकारी बनाने के लिए आग्रह किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com