Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खिडकी तोडकर तीन कैदी फरार

 

१५ जुलाई, बाँके– बाँके के खजुरा गाउँपालिका स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय धनौली से प्रहरी हिरासत में से तीन कैदी फरार हो गये हैं । बांके का प्रहरी उपरीक्षक वीरबहादुर वली ने जानकारी दिया कि खजुरा गाउँपालिका–४ का १८ वर्षीय सिमन विक, खजुरा–३ का १९ वर्षीय निर्मल थापा और उज्ज्वल कार्की शनिवार रात को १२ बजे फरार हो गये ।
वली के अनुसार इलाका प्रहरी कार्यालय धनौली के हिरासत में चार कैदी मध्ये तीन कैदी शौचालय के भेन्टीलेटर का ग्रील तोडकर भागा है ।
प्रहरी उपरीक्षक वली ने कहा घटना के तुरन्त बाद मैं खुद वहां पहुंचा तो देखा कि भेन्टीलेटर का ग्रील कपडा ढका हुआ था । कपडा को निकालने पर वहां से ग्रील निकला हुआ था ।
उनलोगों की तलाश जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *