Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद वी ने प्रेम में छाेडी थी गद्दी और अब दिया तलाक

 

 

मास्‍को, जेएनएन। रूसी व्‍यूटी क्‍वीन से प्रेम के कारण मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद वी ने जनवरी महीने गद्दी छोड़ दी थी। अब पूर्व राजा ने रूसी पत्‍नी को तीन तलाक दे दिया है।

उनकी पूर्व पत्‍नी 27 वर्षीय ओक्साना वीवोदीना ने अपने पति सुल्तान मुहम्मद वी से रिश्‍ते के बारे में एक दर्द भरा वीडियो जारी किया है, जिसमें अपने प्यार की गहराइयों के बारे में बताया है। वे एक दूसरे से कहते हैं कि मैं उनकी हमेशा देखभाल करूंगी और मैं निश्चित रूप से मैं उनके जीवन की अंतिम महिला बनना चाहती हूं और मैं अपने जीवन के अंत तक उसके साथ रहना चाहती हूं।

उन्‍होंने कहा है कि सुल्तान बात करते थे, वह अपने रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बच्‍चों को मानते हैं। बच्‍चे धैर्य और समझ जुड़े होते हैं। वे कहते थे कि बच्चे सबसे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमारी विरासत को आगे बढ़ाते हैं। प्‍यार के विषय में वे कहते हैं कि हां, हां ठीक है- प्यार अच्छा है, लेकिन 15 या 20 साल के बाद धैर्य और समझ के कारण चीजें प्यार से आगे निकल जाएंगीं।

यह भी पढें   नेपाल में एलपीजी गैस उद्योगों के विलय की प्रक्रिया शुरू, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने पर जोर

यह स्‍पष्‍ट नहीं है वीडियो कब और कहां फिल्‍माया गया या इसके किस इरादे से दर्शकों के लिए यह फिल्‍माया गया। वीडियो में दोनों पार्टनर अपनी मातृ भाषाओं के बजाय अंग्रेजी में बात कर रहे हैं। यह क्लिप लंबे समय तक वीडियो का हिस्सा प्रतीत होता है, हालांकि ओक्साना ने केवल इसका एक छोटा हिस्सा ऑनलाइन पोस्ट किया है। फुटेज में ओक्साना को गर्भवती नहीं दिखाई देती है, जिससे इसकी अधिक संभावना है कि यह उनकी शादी से पहले फिल्माया गया था।

यह भी पढें   बारिश की गतिविधियाँ धीरे-धीरे कम हो रही हैं - मौसम विज्ञान

पिछले साल मुहम्‍मद ने मॉक्‍सो में ओक्‍साना से एक आश्चर्यजनक समारोह में शादी की थी और कुछ ही समय बाद वह गर्भवती हो गईं। मुहम्‍मद ने जनवरी में सिंहासन को त्याग दिया था। ओक्‍साना ने मई महीने में बेटे को जन्म दिया और एक जुलाई को कथित तौर पर अंतिम रूप तलाक दे दिया गया। माना जाता है कि ओक्साना अब अपने बेटे और मां के साथ मॉस्को के एक घर में रह रही हैं, जिसे राजा ने उसके लिए मुहैया कराया था। पूर्व मॉडल की वकील ने किसी प्रकार के तलाक से इंकार किया है।

एवगेनी टारलो ने कहा कि ओक्साना ने सुलतान मुहम्मद वी से शादी के अंत में कोई आधिकारिक कागजी कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने घोषणा की कि ओक्साना ने प्रेम विवाह किया था और अभी भी शादीशुदा है।

यह भी पढें   नेपाल से तीन महीने में 2 अरब 20 करोड़ रुपये से अधिक के जूस का निर्यात

उन्‍होंने दावा किया कि तलाक सिर्फ बातचीत में है, वह भी सनसनीखेज मीडिया के जरिए। हमारे पास कोई आधिकारिक कागजात नहीं है। हमें कुछ पता नहीं है। मलेशियाई मीडिया के अनुसार, तीन तलाक की प्रक्रिया को कागजी कार्रवाई की शुरुआत को 22 जून से हुई और एक जुलाई को इसे अंतिम रूप दिया गया। इस्‍लाम धर्म में तीन तलाक एक अपरिवर्तनीय परंपरा है। सुल्तान मुहम्मद वी के प्रांत केल्तन की सरकार ने भी तलाक के किसी भी जानकारी से इंकार किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com