Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस में आगजनी तथा तोडफोड

 

१९ जुलाई, चितवन–

भरतपुर स्थित वीरेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस का विद्यार्थियों ने सहायक क्याम्पस प्रमुख के कार्यकक्ष में आग लगाया तथा तोडफोड किया है । क्याम्पस प्रमुख गोविन्द सापकोटा के अनुसार आगजनी से सहायक क्याम्पस प्रमुखों का कुर्सी, और टेबुल पूर्णरुप में नष्ट होने के साथ साथ कमरा का दराज खिडकी सभी तोडफोड किया गया है ।
सुबह ९ बजे क्याम्पस परिसर में विद्यार्थियों के समूह ने आगजनी किया है । जिला प्रहरी कार्यालय का प्रहरी नायब उपरीक्षक एकनारायण कोइराला ने जानकारी दिया कि आगजनी से क्षतिग्रस्त सामानों का विवरण अभी नहीं आ पाया है ।
आग विद्यार्थी और प्रहरी के सक्रियता में नियन्त्रण में लिया गया । अनेरास्ववियु क क्याम्पस कमिटी का अध्यक्ष लीलाराम पौडेल ने जानकारी दिया कि अनेरास्ववियु क्रान्तिकारी के विद्यार्थी का नेता मिलन भट्टराई को पीटने की  वजह से यह तोडफोड और विरोध हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com