प्रवासी भारतीय तीर्थ यात्रियों का एक दल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए काठमांडू से प्रस्थान
नेपाल विजिट के तहत न्यूयार्क से तीस तीर्थ यात्रियों का एक दल कैलाश मान सरोवर की यात्रा के लिए काठमांडू आया हुआ है . आज इनके स्वागतार्थ नेपाल भारत मैत्री समाज, धर्मयात्रा महा संघ नेपाल गोपियों नेपाल ने एक कार्यक्रम आयोजित किया , कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष प्रेम लश्करी के संयोजकत्व में आयोजित किया गया . उक्त कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के राजदूत श्री मंजिव पूरी एवं डी सी एम् श्री अजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति थी . प्रवासी भारतियों का तीर्थयात्री समूह न्यूयार्क से आया हुआ है . आप सभी नेपाल से होते हुए मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हैं . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजदूत श्री मंजिव पूरी ने कहा की हमें ख़ुशी है की हम आपका स्वागत कर रहे हैं . आपकी यह यात्रा सुखद और आनंदमय हो . मैं आश्वस्त हूँ की आप इस सुन्दर यात्रा का भरपूर आनंद उठा पाएंगे . आप एक ऐसी यात्रा पर जा रहे हैं जो आध्यात्मिक ही नहीं प्रकृति के गोद का सबसे सुन्दर सफ़र होगा .
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लश्करी ने कहा की पहले यह यात्रा अत्यंत कष्टकर होती थी पर अब बहुत आसन हो गई है .
तीर्थयात्रियों के इस दल के टीम लीडर न्यूयार्क से आये श्री रवि लश्करी हैं .सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल आना अत्यंत सुखद लगा और साथ ही ये सभी मान सरोवर की यात्रा के लिए बेहद रोमांचित और उत्साहित हैं .


