Sat. Jan 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्मचारी प्रशासन में सुधार के लिये सरकार कोई भी कदम उठा सकती है : मन्त्री पण्डित

१९ जुलाई, काठमांडू ।

संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबु पण्डित ने बताया कि कर्मचारी प्रशासन को सुधार कर जनमुखी और परिणाममुखी बनाने के लिये सरकार किसी भी प्रकार का कदम उठाने के लिये तैयार है । मन्त्री पण्डित ने प्रतिनिधि सभा से आग्रह करते हुये कहा कि कर्मचारी प्रशासन की सेवा प्रवाह के काम में जबाबदेही बनाने जैसे कानून निर्माण में सहयोग करें ।
आज शुक्रवार संघीय संसद की राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति के बैठक में ‘संघीय निजामती सेवा का गठन, सञ्चालन और सेवा के सर्त सम्बन्ध में बन िविधेयक के बारे में चर्चा हुयी । जिस क्रम में सांसदों के उठाये गये प्रशन का जबाब देते हुये पण्डित ने बताया कर्मचारियों को भी जनता प्रति उत्तरदायी बनाने के लिये सरकार कटिबद्ध रहेगी ।

मन्त्री पण्डित ने चेतावनी देते हुये कहा कि कार्यालय के समय में कार्यालय बाहर का काम करने पर कर्मचारियों के ऊपर भी कारबाई की जायेगी । उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रशासन में सुधार नहीं होने के कारण सरकार संकट में पड रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *