Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीर अस्पताल के वार्षिकोत्सव में नही गयें प्रधानमन्त्री ओली

 

२८ जुलाई, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने देश के सबसे ज्येष्ठ अस्पताल वीर अस्पताल के १३० वें वाषिर्कोत्सव में सहभागी होने कार्यक्रम के अन्त समय में रद्द किया है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने बताया कि हमें दांत में कुछ समस्या है मैं वीर अस्पताल के कार्यक्रम में नहीं आ पाऊंगा । परन्तु वह आज रविवार को नेपाल भारत सम्बन्ध सम्बन्धी एक सार्वजनिक कार्यक्रम और पार्टी के सचिवालय बैठक में भाग ले रहे हैं ।
वीर अस्पताल के कार्यक्रम में आने के लिये अन्तिम समय में रद्द किये जिससे अस्पताल की अनियमिता को निवेदन के साथ जोडकर देखा जा रहा है ।
वि.सं. १९४७ साल साउन १२ गते १५ शय्या से शुरु होकर आज वीर अस्पताल १३० वर्ष तक पहुंच गया है । फिर भी ३८० शय्या तक ही सीमित है ।
वि.सं. १९९० साल में नेपाल के प्रथम स्वास्थ्य शिक्षा देने वाला सिभिल मेडिकल स्कूल का शुरुवात इसी अस्पताल से हुआ था । जिसने ड्रेसर, कम्पाउण्डर और बाद में नर्सिङ शिक्षा शुरु किया था । ०४४ साल में बेलायत का एफआरसीएस, एमआरसीपीरएमआरसीओजी का दक्षिण एसिया का केन्द्र भी वीर अस्पताल को ही बनाया गया था । २०५१ साल में पीजीएमइसीसी मार्फत एमडी एमएस का अध्ययन भी यहां शुरु हुआ ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com