Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर से जुड़ी तीन साल की जुड़वा बहनों काे 33 घंटे के आपरेशन के बाद अलग किया गया

 

ढाका, आइएएनएस।

सिर से जुड़ी बांग्लादेश की तीन साल की जुड़वा बहनों रबिया और रुकिया को चिकित्सकों की एक बड़ी टीम ने 33 घंटे तक चली सर्जरी के जरिये अलग करने में सफलता हासिल की है। हंगरी से आए 30 डॉक्टरों और स्थानीय चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को यहां संयुक्त सैन्य अस्पताल में अंजाम दिया।

गुरुवार को शुरू हुआ यह ऑपरेशन शुक्रवार तक चला। सर्जरी के बाद दोनों बहनों पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। रबिया और रुकिया के पिता रफीकुल इस्लाम के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि बच्चियों की हालत ठीक और स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढें   सरकार की ओर से ही असहमति के प्रति असहिष्णु व्यवहार प्रदर्शित : ‘प्रचंड’

बांग्लादेश में एक सामान्य स्कूल टीचर के परिवार में जुलाई, 2016 में जन्मी जुड़वा बहनों का इलाज स्थानीय अस्पताल के अलावा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में भी चला। सिर से जुड़ी बेटियों के इलाज के लिए परेशान रफीकुल को बांग्लादेश की सरकार की मदद से हंगरी भेजा गया था।

इस साल जनवरी में बुडापेस्ट गईं जुड़वां बहनों को बीती 22 जुलाई को वापस बांग्लादेश लाया गया था। उनके साथ वहां की चैरिटेबल संस्था एक्शन फॉर डिफेंसलेस पीपुल फाउंडेशन से जुड़े 30 चिकित्सकों की टीम इस विशेष सर्जरी के लिए बांग्लादेश आई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com