Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीनो सरकारों द्वारा अनदेखी और लापरवाही के कारण पर्सा के दुग्धेश्वर महादेव मन्दिर में दुर्घटना,१२ घायल

 

रेयाज आलम,बीरगंज,श्रावण २१ गते मंगलवार।  पर्सा राष्ट्रिय निकुञ्ज के मध्य भाग में स्थित दुग्धेश्वर महादेव-भाठा बाबा के मन्दिर ‘रामभौरी भाठा’ में बने रेलिंग के टूटने से मन्दिर में जल चढाने गए १२ तीर्थालु घायल हो गए। जिल्ला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरिक्षक आशिस अधिकारी ने जानकारी दिया की घायलों का इलाज किया जा रहा है। भारत के बिहार से दर्शन करने आई सरिता देवी के पैर में को गम्भीर चोट लगी है। पर्सा के जगरनाथपुर की निरा देबी,धोरे के सुकदेव साह, सुनैना देवी, बहुदरमाई नगरपालिका रामनगरी की फुलापतिया देबी, सुकली देवी, डकैला बहुवरी के सोनेलाल महतो,कालिकामाई गाउपालिका, हरियरपुर बिर्ता के सुनील चौरसिया, बिरंचीबर्वा के ध्रुब पटेल, लंगड़ी के संतोष मुखिया समेत अन्य लोग घायल है। उनमे से दो गंभीर घायल को इलाज बीरगंज में हो रहा है और सामान्य घायल का इलाज स्थानिय स्वास्थ्य केंद्रों में हो रहा है।

यह भी पढें   देश के विभिन्न राजमार्ग पूर्ण से अवरुद्ध

प्रति बर्ष श्रावण महिना में दुग्धेश्वर महादेव मन्दिर में जल चढाने के लिए नेपाल तथा भारत से दैनिक हजारो श्रद्धालु आते है। सोमवार के दिन श्रद्धालु अत्यधिक संख्या में आते है, इस सोमवार को १२२१ ट्रेक्टर, हजारो मोटरसाइकल से भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके मद्देनजर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन दुग्धेश्वर महादेव मन्दिर में प्रशासन के तरफ से व्यवस्थापन की भारी कमी देखी गई। पुरे आयोजना में प्रदेश सरकार की भूमिका कही दिखाई नहीं दिया, प्रदेश सरकार ने इस जगह को पर्यटक स्थल बनाने का घोषणा किया था, लेकिन सभी दावे खोखले साबित हुए। जिस रेलिंग के टूटने से हादसा हुआ वह पटेरवा सुगौली गांवपालिका द्वारा बनाया गया था, जिसके कमजोर कार्य की छानबीन होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो इसका पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

यह भी पढें   सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *