Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या सी के राउत के लिए सांसद का सीट खाली कराया गया है ? पंकज दास के वाल से

 

डा. सी के राउत के लिए सप्तरी-१ का सीट खाली कराया गया है। जल्द ही समाजवादी पार्टी नेपाल और जनमत पार्टी के बीच एकीकरण की घोषणा होने जा रही है।
स्वतंत्र मधेश की मांग छोड़ कर मूलधार की राजनीति में आए डा राउत को संसद में सप्तरी-१ से #समाजवादी_पार्टी और #नेकपा का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने की योजना है।
राष्ट्रद्रोह के आरोप में जेल की सजा काट रहे डा राउत के अचानक बालुवाटार में राष्ट्रवादी नेता के रूप में अवतरण होने की एक शर्त यह भी थी कि उनको संघीय संसद में प्रतिनिधित्व देना होगा।
प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और प्रचण्ड दोनों ने ही डाक्टर राउत को यह वचन दिया था उन्हें प्रतिनिधि सभा में लाया जाएगा।
प्रचण्ड के कहने पर उपेन्द्र यादव ने सप्तरी-१ से सांसद रहे डा सूर्य नारायण यादव से कल देर शाम इस्तीफा लेकर उसे स्वीकृत भी करवा लिया।
अब बात जहां तक राजपा के साथ एकीकरण का है तो वह मीडिया में हो ही रहा है। इसको कहते हैं कहीं पे निगाहें कहीं पर निशाना। एकीकरण का ढिंढोरा राजपा के साथ पीटा जा रहा है और उपेन्द्र यादव इसका फायदा उठा कर पहले संघीय समाजवादी पार्टी, फिर नयां शक्ति और अब जनमत पार्टी के साथ होने जा रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

यह कितना सही है सत्य तथ्य सामने आना बांकि है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com