कर्णाली का भौतिक विकास मन्त्री खड़गबहादुर खत्री बर्खास्त
१६ अगस्त, काठमांडू । कर्णाली प्रदेश का भौतिक पूर्वाधार तथा विकासमन्त्री खड्गबहादुर खत्री को बर्खास्त किया गया है । बैंकिङ कसुर का पक्राउ पूर्जी जारी होते ही मन्त्री खत्री को मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही ने बर्खास्त किया है । संघीय संरचना में जाने के बाद बर्खास्त होने वाले सबसे पहला प्रदेश मन्त्री खत्री ही है ।
कृषि विकास बैंक द्वारा दायर किया जाने वाला बैंकिङ कसूर सम्बन्धी मुद्दा में प्रतिवादी खत्री को उच्च अदालत पाटन ने मंगलवार ३ दिन के अन्दर अदालत में पेश होने का आदेश मिला था । मन्त्री खत्री को पक्राउ पूर्जी जारी होने के बाद राजीनामा देने का दबाब मिला था परन्तु उसने नहीं माना तो मुख्यमन्त्री ने रात में ही पार्टी के साथ चर्चा कर उसे बर्खास्त कर दिया ।

