Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रथयात्रा में 1600 नेपाल प्रहरी  तैनात किए जायंगे:  विश्व अधिकारी (मोरंग एसपी) 

 

माला मिश्रा बिराटनगर। बिराटनगर में निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा में 1600 नेपाल प्रहरी तैनात किए जाएंगे ।  इसके अलावा सशस्त्र प्रहरी , 200 सादा लिवास में प्रहरी  तैनात किए जाएंगे ।नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से इस पर निगरानी रखी जायेगी जिसका नियंत्रण कंट्रोल रूम से होगा । 15 प्रकार के सुरक्षा योजना अपनाया जाएगा । 10  स्थानों पर पुलिस का विशेष निगरानी रहेगा ।

उक्त बातों की जानकारी मोरंग एसपी विश्व अधिकारी ने देते हुए बताया कि भीड़ में चोरी , पाकेटमारी ,छिनतई आदि घटना के मद्देनजर श्रद्धालुओ से कीमती मोबाइल, नगदी , बहुमूल्य गहने आदि नही रखने का अपील किया है । बाइक चालको से भी अपनी वाहन के ऊपर निगरानी रखने का अपील किया गया है । सुरक्षाकर्मियों के अलावा स्वयंसेवक दल के संयोजक संतोष महत उर्फ स्यान्ट्रो संयोजन में 600 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे जिसको मोरंग के डीएसपी राजकुमार खिउजु, घनश्याम श्रेष्ठ  के द्वारा ट्रेनिग दिया जा रहा है ।भीड़ भाड़ को देखते हुए जगह जगह ट्राफिक पुलिस तैनात रहेंगे । रथ निकलने बाली मार्ग पर वाहनों का पार्किंग न करने का अपील किया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल में आयी बाढ में मरने वालो की संख्या 410 तथा 1500 लोग लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com