रथयात्रा शनिवार को तैयारी पूरी , पत्रकार सम्मेलन में दी गई बिभिन्न जानकारी
माला मिश्रा बिराटनगर। प्रदेश 1 के बिराटनगर मे शनिवार को निकालने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा को ले आयोजक समिति ने पत्रकार सम्मेलन कर तैयारी तथा अन्य जानकारी दिया ।पत्रकार सम्मेलन में आयोजक ने दावा किया कि यह रथयात्रा भारत का जगरन्नाथपूरी के बाद एसिया का दूसरा रथयात्रा है जिसमे 5 लाख श्रद्धालु पहुचते है । जन्माष्टमी के दूसरे दिन निकलने वाली यह 52 वा रथयात्रा है । रथयात्रा समारोह समिति के संयोजक बाबुराजा ओझा ने बताया कि रथ बिराटनगर के पोखरिया स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकलकर नगर क्षेत्र के 7 किलोमीटर का परिक्रमा करेगा । जिसमे साढ़े चार घंटा का समय लगेगा । रथ को 40 जगहों विश्राम के लिए रोका जाएगा जहाँ श्रद्धालु राधकृष्ण युगल जोड़ी प्रतिमा का नजदीक से दर्शन कर करेंगे । 14 फिट उचाई 22 फिट लंबाई वाली उक्त रथ के दोनों ओर 75 फिट का डोरी होगा। दाहिना तरफ पुरुष और बायां तरफ महिला श्रद्धालु रथ का डोरी तनेंगी । डोरी तानने तथा इसे व्यवस्थित करने के लिए 100 सुरक्षाकर्मियों का तैनाती की गई है जिसमे 50 महिला रहेंगी । धार्मिक मान्यता है डोरी तानने से पाप का नाश होता है ।
पत्रकार सम्मेलन में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष नंदकिशोर राठी ,महासचिव कैलाश रेग्मी , बंधु पोखरेल , चंपालाल राठी ,कृष्ण कार्की ,बजरंग बाहेती ,ओमप्रकाश राठी ,शिल्पा प्याकुरेल मंचासीन ने लोगो को कई जानकारी उपलब्ध कराया । हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षाए जाएंगे और ड्रोन कैमरा से सुरक्षा निगरानी की जााएगी ।



