Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी साहित्यकला मन्दिर द्वारा काठमान्डाै मुशायरा का आयाेजन

 

२३ अगस्त, काठमांडू । श्री लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी साहित्यकला मन्दिर द्वारा आज काठमान्डाै में मुशायरा का आयोजन किया गया । जिसमें गजल की दुनिया के दस विशिष्ट व्यक्तियाें ने शिरकत की । मुशायरा में शामिल हाेने वाले नाम हैं वरिष्ठ गजलकार डा. कृष्णजंग राणा, प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व प्राज्ञ बूंद राणा, गजलगाे डा. सनतकुमार वस्ती, शायरा सरिता पन्थी, उर्दु अकादमी के अध्यक्ष इम्तियाज वफा, उर्दु अकादमी से ही मशहूर शायर साकिव हारुनी और सहर महमूद,  डा. श्वेता दीप्ति, , शायरा शकीना खान तथा गीत गजल और कविता की दुनिया के चिरपिरचित नाम( उद्योगपति ) बसन्त चौधरी जी ।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा बीपी स्मृति दिवस में ‘ग्रीन रन’ का आयोजन

इसे जरुर सुनियेक्लिक कीजिये

आप सबने  अपने अपने गजल शेराेशायरी से महफिल को सजाया और रंग जमा दिया । मुशायरा का संचालन डा श्वेता दीप्ति ने बखूवी किया । शायर और संचालक श्राेताओं काे बाँधे रखने में कामयाव रहे । वरिष्ठ गजलगाे डा राणा जी का आज शुभ जन्मदिन भी था । सबने डा राणा की सुस्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें मुबारकवाद दी ।
कार्यक्रम में  श्रोताओं की अच्छी खासी उपस्थिति थी । सभी ने मंत्रमुग्ध हाेकर गजलों को सुना और वाहवाही की ।

यह भी पढें   अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *