Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय शिक्षक फोरम नेपाल, पर्सा ने में दो गुट, ५ लोगो को निष्काशित किया

 
काठमांडू संवाददाता,भाद्र ६ गते, शुक्रवार  | संघीय शिक्षक फोरम, पर्सा ने एक विज्ञप्ति जारी किया है। अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद चौरसिया द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति के अनुसार कहा गया हैं की इस संस्था के जिल्ला कार्य समिति, पर्सा के बैठक से संस्था के हित और विधान विपरीत कार्य करने वाले दिनेश कुमार चौरसिया, चंदेश्वर ओझा, मुकलेश गद्दी, बादशाह साह और रामदेव महतो को संस्था के साधारण सदस्य से निष्काषित किया गया है।
नेपाल शिक्षक महासंघ, बीरगंज महानगरपालिका के सचिव पद में नन्द किशोर पांडेय और सदस्य पद में शिव प्रसाद गुप्ता, प्रदेश समिति के उपाध्यक्ष में श्रीमति बिजया लक्ष्मी यादव और जवाहर प्र. कोइरी को भेजने का निर्णय किया है।
 गौरतलब है कि एक दिन पहले के विज्ञप्ति में कहा गया था कि समाजवादी पार्टी के भातृ संगठन संघीय शिक्षक फोरम,नेपाल ने पर्सा का जिल्ला कार्य समिति गठन किया है। शिक्षक फोरम से आबद्ध जिल्ला भर के शिक्षक भेला द्वारा सर्वसम्मति अनुसार लोकतान्त्रिक विधि से दिनेश कुमार चौरसिया के अध्यक्षता में १३ सदस्य का जिल्ला समिति गठन किया है। उस समिति के उपाध्यक्ष में बादशाह साह रौनियार, महिला उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव मुकलेश राउत गद्दी, सह सचिव लक्ष्मण यादव, कोषाध्यक्ष लक्की गुप्ता के चयन हुए है।
दोनो विज्ञप्ति से पता चलता है कि संघीय शिक्षक फोरम, पर्सा में दो पक्ष हो गए है, दोनो आधिकारिक होने का दावा कर रहे है, जब तक केंद्रीय नेतृत्व दोनो को मिलाकर समस्या समाधान नही करता तब तक आरोप-प्रत्यारोप चलता रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com