Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रको से रंगदारी में मेरी संलग्नता नहीं – अलौ वड़ा अध्यक्ष

 

काठमांडू संवाददाता,भाद्र ६ गते, शुक्रवार | कुछ दिन पहले पर्सा प्रहरी ने अबैध असुली कर रहे, तीन लोगो को पकड़ा था। प्रहरी ने बीरगंज के वड़ा न.१७ अलौ में भारतीय गाड़ी रोककर अबैध असुली करते हुए लोगो को पकड़ा था। आई.सी.पी. के पास जाँच-पास कराकर जा रहे भारतीय गाड़ियों से अबैध असुली किया जा रहा था। ये लोग प्रति गाड़ी ५०० से १००० रुपया असुल रहे थे। प्रहरी उपरीक्षक सोमेन्द्र सिह राठौर ने बताया की इस कार्य में संलग्न तीन लोगो को पकड़ा गया है।  गिरफ्तार होने वाले में बीरगंज १७ अलौ निवासी बिजय यादब, प्रदिप गुप्ता और मजमिल मियाँ है। इसमें पत्ता चला की गिरफ्तार होने वाले बिजय यादव, वडाध्यक्ष सुखरानी देवी के पति बीरेंद्र यादव के भाई है, आरोप लगा की ये लोग बीरेंद्र यादव और वडाध्यक्ष सुखरानी देवी के इशारे पर रंगदारी उठा रहे थे।

यह भी पढें   सन् 2026 के पहले 10 महीनों में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 लाख के पार

बीरेंद्र यादव और वडाध्यक्ष सुखरानी देवी ने “हिमालिनी” को बताया की ये सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद है, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया की उनकी जानकारी में रंगदारी लेने जैसी कोई बात हुई ही नहीं है, ना ही रंगदारी के सम्बन्ध में किसी ट्रक वाले ने कोई शिकायत की है। उन्होंने दावा किया की वे हमेशा सामाजिक कार्य, लोगो की सेवा में रहते है, वे इस प्रकार के कार्य का समर्थन नहीं करते और रंगदारी करने वालो से कोई संबंध नही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com