११ दिनों से कोशी पीडित अनशन में
२७ अगस्त, इनरुवा । कोशी से पीडित व्यक्तियों ने क्षतिपूर्ति का मांग रखते हुये ११ दिनों से अनशन पर बैठा है । संघर्ष समिति का अध्यक्ष महिदेव चौधरी ने बताया कि कोशी नदी कटान डुबान संघर्ष समिति ने अपने तीन सूत्रीय मांग रखते हुये कोशी ब्यारेज में अनशन जारी रखा है । उन्होंने बताया कि कोशी ब्यारेज निर्माण होते वक्त सन् १९५४ में भारत और नेपाल सरकार के प्रतिनिधि बीच हुयी सम्झौता अनुसार का क्षतिपूर्ति रकम पाने का मांग हमलोगों ने रखा है ।
पूर्व सांसद नागेन्द्र झा ने बताया कि कोशीपीडितों का ५३ हजार बिघा से भी ज्यादा जमीन क्षति हुआ है । सात हजार बिघा जमीन का ‘भेरिफिकेशन’ कर उसके बदले क्षतिपूर्ति रकम दिने के लिय भारतीय अधिकारी ने नेपाल सरकार को ८० करोड उपलब्ध कराया । फिर भी अभी तक वह क्षतिपूर्ति रकम पीडित तक नहीं पहुंचा है । इसके लिये नेपाल सरकार तथा भारत सरकार को ध्यान देना चाहिये ।
उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर हमलोंगो की मांग पूरी नहीं हुई हम भारतीय सरकार द्वारा निर्माण किया जा रहा पायलट च्यानल का काम रोक देंगे ।

